28.4 C
Jaipur
Friday, July 25, 2025

पंजाब: फिरोजपुर किला 200 साल बाद आम लोगों के लिए खोला गया

Newsपंजाब: फिरोजपुर किला 200 साल बाद आम लोगों के लिए खोला गया

फिरोजपुर, दो जून (भाषा) पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को सैन्य विरासत से जोड़ने की पहल के तहत, सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने दो शताब्दी पुराने ऐतिहासिक फिरोजपुर किले को आम लोगों के लिए खोल दिया है।

यह पहली बार है जब इस ऐतिहासिक और वास्तुशिल्प दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल को 200 वर्षों में लोगों के लिए खोला गया है।

गोल्डन एरो डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल आर एस मनराल ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित करने और जिम्मेदार सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जीओसी ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट रणनीतिक रूप से स्थित, फिरोजपुर किला सिख साम्राज्य की 19वीं सदी की सैन्य वास्तुकला का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।’

उन्होंने कहा कि इस किले की विशिष्ट षट्कोणीय संरचना और इसकी मजबूत रक्षात्मक विशेषताएं उस समय की रणनीतिक सूझबूझ को दर्शाती हैं।’

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles