27.4 C
Jaipur
Thursday, July 31, 2025

जम्मू कश्मीर में बकरीद पर कुर्बानी के लिए बेचे जा रहे सात ऊंटों को बचाया गया

Newsजम्मू कश्मीर में बकरीद पर कुर्बानी के लिए बेचे जा रहे सात ऊंटों को बचाया गया

श्रीनगर, दो जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में अवैध रूप से कुर्बानी के लिए कथित तौर पर बेचे जा रहे सात ऊंटों को प्रशासन ने पशु कल्याण संगठनों की मदद से बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेव एनिमल्स वैल्यू एनवायरनमेंट (एसएवीई) द्वारा सतर्क किए जाने के बाद, प्रशासन ने ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा)’ इंडिया की मदद से इन ऊंटों को बचाया।

पेटा, इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से जब हमें पता चला कि बकरीद से पहले कुर्बानी के लिए सात ऊंट बेचे जा रहे हैं, तो एनिमल्स वैल्यू एनवायरनमेंट (एसएवीई) की सदस्य देविंदर कौर मदान ने स्थानीय अधिकारियों और पेटा को सूचित किया, जिसके बाद ऊंटों को बचाया गया।’’

सभी सात ऊंटों को पुनर्वास और आजीवन देखभाल के लिए ‘ध्यान फाउंडेशन’ को सौंप दिया गया है।

पेटा ने कहा कि भारत में ऊंट के वध पर रोक है।

भाषा योगेश शफीक

शफीक

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles