30.4 C
Jaipur
Tuesday, July 29, 2025

सिक्किम भूस्खलन में लांस नायक की मौत पर हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव में शोक की लहर

Newsसिक्किम भूस्खलन में लांस नायक की मौत पर हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव में शोक की लहर

नाहन (हिमाचल प्रदेश), दो जून (भाषा) सिक्किम में भूस्खलन में मारे गए लांस नायक मनीष ठाकुर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सोमवार को सैकड़ों लोग उनके आवास पर एकत्र हुए।

नाहन शहर से 17 किलोमीटर दूर ठाकुर का गांव बड़ाबन अब उनके पार्थिव शरीर के घर आने का इंतजार कर रहा है।

ठाकुर सेना की तीसरी डोगरा रेजिमेंट के उन तीन सैनिकों में से एक थे, जो रविवार रात सिक्किम के छातेन में स्थित सैन्य शिविर में हुए भीषण भूस्खलन में मारे गए थे।

सिरमौर के सैनिक कल्याण बोर्ड के उप निदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि ठाकुर के पार्थिव शरीर के सोमवार की शाम या मंगलवार की सुबह उनके गांव पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सैनिक का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पौंटा के विधायक सुखराम चौधरी और हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ठाकुर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सिक्किम के छातेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से छह सैनिक लापता हैं जबकि चार अन्य घायल हैं।

भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब सात बजे हुआ।

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles