31 C
Jaipur
Thursday, July 17, 2025

आगरा में यमुना नदी में एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत

Newsआगरा में यमुना नदी में एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत

आगरा (उप्र), तीन जून (भाषा) आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गईं एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं।

पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने चारों के शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बचा ली गईं दो लड़कियों– सोनम (12) और मुस्कान (18) को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

नगला नाथू के निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं। अचानक, वे सभी डूबने लगीं। मैं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।’

दीपेश ने कहा कि उसने शोर मचाया और गांव वालों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे।

उसने कहा, ‘किसी तरह हम दो लड़कियों को नदी से निकालने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका। बाद में उन दोनों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। ‘

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत दुखद घटना है। छह लड़कियों की मौत हो गई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं ।’

भाषा सं आनन्द जफर राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles