27.1 C
Jaipur
Wednesday, August 13, 2025

अलमाटी बांध की ऊंचाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आपत्तियों पर मोदी से मिलेंगे शिवकुमार

Newsअलमाटी बांध की ऊंचाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आपत्तियों पर मोदी से मिलेंगे शिवकुमार

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आपत्तियों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने के लिए समय मांगेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को हाल ही में लिखे गए पत्र के बाद उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने पत्र में चिंता व्यक्त की थी कि बांध की ऊंचाई बढ़ाने से महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर जिलों में बाढ़ आ सकती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री सिद्धरमैया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा उठाई गई आपत्ति का जवाब देंगे, तो मैं प्रधानमंत्री और जल शक्ति मंत्री से मिलने के लिए समय मांगूंगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दो दिनों के भीतर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब देंगे।

शिवकुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, जिन्होंने पहले इस परियोजना का समर्थन किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने (फडणवीस) अब यह पत्र लिखा है। राज्य के भीतर बाढ़ का प्रबंधन करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है।’’

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles