29.7 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

कंचनजंगा पर भारत के साथ सैन्य पर्वतारोहण अभियान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाएगा: नेपाल के रक्षा मंत्री

Newsकंचनजंगा पर भारत के साथ सैन्य पर्वतारोहण अभियान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाएगा: नेपाल के रक्षा मंत्री

काठमांडू, चार जून (भाषा) नेपाल के रक्षा मंत्री मनबीर राय ने कहा है कि भारतीय एवं नेपाली सेना के सदस्यों के कंचनजंगा पर्वत पर संयुक्त रूप से चढ़ाई करने से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

राय ने यह टिप्पणी सोमवार को यहां सेना मुख्यालय में आयोजित ‘नेपाल-भारत संयुक्त माउंट कंचनजंगा पर्वतारोहण अभियान’ के ध्वजारोहण समारोह के दौरान की।

नेपाली सेना के 10 और भारतीय सेना के पांच जवानों के संयुक्त दल ने 19 और 20 मई को दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर चढ़ाई की थी।

सोमवार को आयोजित समारोह में दल के सदस्यों ने इस अभियान का झंडा रक्षा मंत्री को सौंपा। रक्षा मंत्री ने उच्च स्तर के समन्वय और साहस का प्रदर्शन करने के लिए दल के सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने में मदद करेगा तथा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’’

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अजय रामदेव और नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी समारोह में शामिल हुए।

कंचनजंगा पर्वत की ऊंचाई 8,586 मीटर है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles