28.9 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Newsदिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 5.4 डिग्री कम है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार है।

आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने बुधवार को शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें गरज के साथ बूंदाबांदी और बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 187 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles