33.1 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

रायगढ़ किला : राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ पर छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

Newsरायगढ़ किला : राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ पर छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

मुंबई, छह जून (भाषा) मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में समाज के सभी वर्गों के लोग एकत्र हुए।

शिवाजी महाराज ने 1674 में इसी दिन ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की थी और उनके राज्याभिषेक के साथ ही हिंदवी स्वराज्य की स्थापना हुई थी।

यह पहाड़ी किला रायगढ़ जिले में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जिसे 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में छत्रपति शिवाजी महाराज ने भव्य रूप से बनाया था। यह उनके शासनकाल में मराठा साम्राज्य की राजधानी थी।

राज्य के सभी हिस्सों से आए लोगों ने रायगढ़ किले में स्थित शिवाजी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कोल्हापुर से शिवाजी के वंशज संभाजी छत्रपति भी स्मारक पर आए।

इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पालकी यात्रा भी निकाली गई।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles