वाशिंगटन, छह जून (एपी) अमेरिका में नौकरी प्रदाताओं ने पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्धों पर अनिश्चितता के बावजूद 1,39,000 नौकरियां जोड़ीं। हालांकि पिछले महीने भर्ती की रफ्तार कुछ कम हुई।
श्रम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल में भर्ती का आंकड़ा 1,47,000 था। बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत पर बनी हुई है।
ट्रंप की आक्रामक और अप्रत्याशित नीतियों (विशेष रूप से आयात पर उनके व्यापक करों) ने अर्थव्यवस्था और नौकरी बाजार के लिए संभावनाओं को खराब कर दिया है और यह आशंका बढ़ा दी है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ सकती है।
हालांकि, फिलहाल सरकारी आर्थिक आंकड़ों में नुकसान स्पष्ट रूप से नहीं दिखा है।
अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई है कि ट्रंप की नीतियों का असर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिकी पर पड़ेगा। आयात पर उनके भारी शुल्क से उन अमेरिकी कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका है जो विदेशों से कच्चा माल, उपकरण और कलपुर्जे खरीदती हैं। इन कंपनियों को काम पर रखने में कटौती करने या यहां तक कि कर्मचारियों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) ने संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है और सरकारी अनुबंधों को रद्द कर दिया है। अवैध अप्रवासियों पर ट्रंप की कार्रवाई से व्यवसायों के लिए पर्याप्त कर्मचारी ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।
हालांकि, सरकार के आर्थिक आंकड़ों में अभी तक कोई नुकसान नहीं दिखा है। हाल के वर्षों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था और नौकरी बाजार आश्चर्यजनक रूप से मजबूत रहा है।
एपी अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय