33.1 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

भारत की हर भाषा अन्य भाषाओं से पूरी तरह जुड़ी हुई है: अमित शाह

Newsभारत की हर भाषा अन्य भाषाओं से पूरी तरह जुड़ी हुई है: अमित शाह

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत की हर भाषा अन्य भाषाओं से पूरी तरह जुड़ी हुई है और सभी भाषाओं का विकास एक-दूसरे के बिना संभव नहीं है।

यहां ‘भारतीय भाषा अनुभाग’ की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा कि देश की सभी स्थानीय भाषाओं को मजबूत करके ही हम भारत को उसका शाश्वत गौरवशाली दर्जा दिला सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी हर भाषा अन्य भाषाओं से पूरी तरह जुड़ी हुई है और सभी भाषाओं का विकास एक-दूसरे के बिना संभव नहीं है। हमारी सभी भाषाएं नदियों की तरह हैं जो आपस में मिलकर भारतीय संस्कृति की गंगा बनाती हैं।’’

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय भाषाएं देश की संस्कृति की आत्मा हैं और संस्कृति भारत की आत्मा है।

शाह ने कहा कि भारतीय भाषा अनुभाग प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी क्षमता का पूर्ण उपयोग तभी हो सकता है जब हमारी सोच, विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रिया हमारी मातृभाषा में हो।’’

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सभी भाषाओं की भावना, समृद्धि और संवेदनशीलता को कम किए बिना किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से अंग्रेजी को हम पर थोपे जाने के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।’’

शाह ने कहा कि भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना के साथ ही राजभाषा विभाग अब एक पूर्ण इकाई बन गया है।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles