28.4 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

मध्य एशिया के देशों के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बखूबी संजोये हुए है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

Newsमध्य एशिया के देशों के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बखूबी संजोये हुए है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात के बाद कहा कि भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को बखूबी संजोये हुए है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ये मध्य एशियाई देश आतंकवाद के खिलाफ अपनी सामूहिक लड़ाई में दृढ़ बने हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को बखूबी संजोये हुए है। हम आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, वित्तीय प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य में अपने सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।’’

भारत ने इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले के बाद मध्य एशियाई देशों द्वारा उसके साथ खड़े रहने की सराहना की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

भारत ने कहा था कि वह कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के लिए एक ‘विश्वसनीय विकास साझेदार’ होगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-मध्य एशिया वार्ता में अपने संबोधन में कहा कि भारत इन पांचों देशों के साथ कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है।

भाषा

अमित सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles