27.1 C
Jaipur
Wednesday, August 20, 2025

हरियाणा: एचएसएससी की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Newsहरियाणा: एचएसएससी की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

चंडीगढ़, छह जून (भाषा) हरियाणा पुलिस ने उस साइबर धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की फर्जी वेबसाइट के जरिये नौकरी के इच्छुक लोगों को निशाना बनाता था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने कहा कि आरोपी व्यक्ति अपना फर्जी पोर्टल संचालित करता था। हालांकि उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि घोटाले के सिलसिले में कुल छह लोग वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं, जिनमें से चार गोरखपुर से, एक कुरुक्षेत्र से और एक फतेहाबाद से है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घोटाले के जरिये करीब 77 उम्मीदवारों से करीब 22,530 रुपये ठगे गए।

भाषा सुरेश अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles