26.8 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

दीक्षा स्पेन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

Newsदीक्षा स्पेन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

टेनेरिफ (स्पेन), सात जून (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह लेडीज यूरोपीय टूर के टेनेरिफ महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 70 और 69 का स्कोर बनाया है और दो राउंड के बाद पांच अंडर पर हैं। वह दो दिन के बाद एकल बढ़त हासिल करने वाली लॉरेन वॉल्श (67-68) से चार शॉट पीछे हैं।

अवनि प्रशांत ने दूसरे दिन तीन ओवर पार 75 का स्कोर बनाया और 43वें स्थान पर खिसक गईं।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में त्वेसा मलिक (73-75), हिताशी बख्शी (72-76) और स्नेहा सिंह (77-79) कट में जगह बनाने में असफल रहीं। कट तीन ओवर पार पर निर्धारित किया गया था।

भाषा

पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles