26.6 C
Jaipur
Wednesday, August 13, 2025

बंगाल: राज्य सचिवालय के नजदीक ई-रिक्शा की टक्कर से महिला नागरिक स्वयंसेवक की मौत

Newsबंगाल: राज्य सचिवालय के नजदीक ई-रिक्शा की टक्कर से महिला नागरिक स्वयंसेवक की मौत

कोलकाता, सात जून (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस की एक महिला नागरिक स्वयंसेवक की शनिवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के पास ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान नूपुर चट्टोपाध्याय नामक नागरिक स्वयंसेवक के तौर की गई है। उन्होंने बताया कि वह हावड़ा जिले में स्थित ‘नबन्ना’ के नजदीक सड़क पार कर रही थी, तभी एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि वह यातायात की आवाजाही को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर रही थी।

हावड़ा के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के डोमजूर निवासी चट्टोपाध्याय को अपराह्न करीब दो बजे ई-रिक्शा ने टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि महिला कर्मी को निकटवर्ती निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles