आइजोल, 30 जून (भाषा) मिजोरम के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. के. बेइछुआ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
एक भाजपा नेता के अनुसार बेइछुआ ने वनलालहमुआका का स्थान लिया है, जो लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर आसीन थे।
सियाहा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बेइछुआ ने लोगों से विकास के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की।
भाजपा नेता ने बताया कि रविवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी और बेइछुआ को बिना मतदान के सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के मिजोरम प्रभारी दवेश कुमार भी मौजूद रहे।
सियाहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने की। वह पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी नियुक्त की गई थीं।
भाषा धीरज संतोष
संतोष