25 C
Jaipur
Wednesday, July 2, 2025

रूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा

Newsरूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा

मॉस्को, एक जुलाई (एपी) रूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को मंगलवार को गबन और धन शोधन के जुर्म में दोषी ठहराया गया और उन्हें 13 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

इस मामले ने व्यापक सैन्य भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसे यूक्रेन में मॉस्को की सैन्य असफलताओं के लिए व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था।

तिमूर इवानोव कथित सैन्य भ्रष्टाचार की व्यापक जांच में सबसे चर्चित व्यक्ति है, जिसमें पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के करीबी कई अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे।

शोइगु पूर्व वरिष्ठ अधिकारी थे और उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्हें रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव का नया उच्च-स्तरीय पद दिया गया।

इवानोव(49) को 2016 में उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था और उन्होंने सैन्य निर्माण परियोजनाओं के साथ-साथ सेना के लिए संपत्ति प्रबंधन, आवास और चिकित्सा सहायता की देखरेख की थी।

अप्रैल 2024 में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से हिरासत में रहे इवानोव को मॉस्को शहर अदालत ने 3.9 अरब रूबल (करीब पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर) के गबन का दोषी ठहराया है। इन आरोपों से उन्होंने इनकार किया है। अदालत ने उनकी संपत्ति भी ज़ब्त कर ली जिसमें बेशकीमती अचल संपत्ति और पुरानी कारों का संग्रह शामिल है।

इवानोव के वकीलों ने कहा कि वे फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

एपी नोमान दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles