25.2 C
Jaipur
Wednesday, July 2, 2025

नेपाल में मानसून संबंधी आपदाओं में 31 लोगों की मौत, 151 अन्य घायल

Newsनेपाल में मानसून संबंधी आपदाओं में 31 लोगों की मौत, 151 अन्य घायल

काठमांडू, एक जुलाई (भाषा) नेपाल में 28 मई को मानसून के आगमन के बाद से एक महीने में कम से कम 31 लोगों की जान गई है, जबकि 151 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के प्रवक्ता सुरेश सुनार ने बताया कि 28 मई से 30 जून के बीच देश में मानसून से जुड़ी 682 घटनाएं हुईं, जिनमें बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरना और आंधी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 31 लोगों की जान चली गई, 151 अन्य घायल हुए तथा एक व्यक्ति लापता है।

भाषा

नोमान सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles