32.5 C
Jaipur
Thursday, July 3, 2025

केरल: माकपा के वरिष्ठ नेता अच्युतानंदन पर उपचार का असर, हालत अब भी गंभीर

Newsकेरल: माकपा के वरिष्ठ नेता अच्युतानंदन पर उपचार का असर, हालत अब भी गंभीर

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई (भाषा) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज का उनपर असर हो रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, बृहस्पतिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, माकपा के वरिष्ठ नेता की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उनका उपचार जारी है।

अच्युतानंदन (101) को पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी हालत पर बारीकी से निगरानी कर रही है।

केरल के कद्दावर नेता अच्युतानंदन हाल के वर्षों में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और काफी हद तक सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए हैं। अच्युतानंदन उस समूह के अंतिम जीवित सदस्य हैं, जिसने 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी में विभाजन के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की थी।

सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के आजीवन पैरोकार रहे अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

जितेंद्र

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles