29.8 C
Jaipur
Friday, July 4, 2025

असम में भूस्खलन के कारण बाधित हुईं रेल सेवाएं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बहाल

Newsअसम में भूस्खलन के कारण बाधित हुईं रेल सेवाएं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बहाल

गुवाहाटी, चार जुलाई (भाषा) असम के दीमा हसाओ जिले में एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए बाधित हुई ट्रेन सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गईं। यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लामडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर सेवाएं सुबह सफलतापूर्वक बहाल कर दी गईं।

बयान में कहा गया, ‘‘इस खंड पर ट्रेन परिचालन आज सुबह करीब नौ बजकर 42 मिनट पर फिर से शुरू हो गया। सेवा बहाल किये जाने के बाद इस खंड से गुजरने वाली पहली ट्रेन संख्या 12520 (अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) एक्सप्रेस थी।’’

बृहस्पतिवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण पटरियों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए थे, जिससे दिहाखो और मूपा स्टेशन के बीच सेवाएं बाधित हो गई थीं।

एनएफआर के बयान में कहा गया कि रात भर लगातार प्रयासों के बाद मलबा साफ कर दिया गया और पटरियों की मरम्मत कर इन्हें बहाल कर दिया गया।

इसमें कहा गया कि फंसे हुए यात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी भी उपलब्ध कराया गया।

इसमें कहा गया है कि विभिन्न स्थानों पर जिन ट्रेन का समय पुर्ननिर्धारित किया गया था, अब उनकी निर्धारित यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles