30.1 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Newsपैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

प्रयागराज, चार जुलाई (भाषा) जिले के यमुना नगर के नैनी थाना क्षेत्र के डांडी में पैसे के लेनदेन के विवाद में शुक्रवार शाम एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि डांडी में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद शीबू (32) के रूप में हुई है।

उनके मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद के कारण की गई।

यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

भाषा राजेंद्र नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles