कौशांबी, चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस ने ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीया पीड़िता ने पिपरी थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बुआ के लड़के अजय कुमार (35) ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अजय कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि थाना पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
भाषा
सं, राजेंद्र, रवि कांत रवि कांत