27.9 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

महाराष्ट्र: चार मंत्रियों के निजी सचिवों को उनके मूल विभागों में भेजा गया

Newsमहाराष्ट्र: चार मंत्रियों के निजी सचिवों को उनके मूल विभागों में भेजा गया

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले सामान्य प्रशासन विभाग (जीएएडी) ने चार मंत्रियों के निजी सचिवों को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनकी नियुक्तियों को रद्द किये जाने के बाद जीएडी ने यह कदम उठाया।

एक अधिकारी ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (राकांपा), पर्यटन मंत्री शंभुराज देसाई, जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ और जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल (शिवसेना) के निजी सचिव जांच के दौरान उनकी नियुक्तियों को खारिज किए जाने के बावजूद मंत्रियों के साथ बने हुए थे।

उन्होंने कहा कि अब चारों निजी सचिवों को उनके मूल विभागों में लौटने को कहा गया है।

भाषा संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles