नाहन (हिमाचल प्रदेश), पांच जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 60 साल पुराने ठंडी धार वन विश्राम गृह में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हब्बन वन रेंज के अंतर्गत वन विभाग द्वारा संचालित छह दशक पुराना विश्राम गृह 29 जून को आग में नष्ट हो गया था और आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विश्राम गृह का उपयोग वन रक्षक के लिए कुटिया के रूप में किया जाता था।
गहन जांच से पता चला कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी थी, बल्कि उसे जानबूझकर लगाया गया था।
राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वी सी नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में राजगढ़ क्षेत्र के जामोली से लकड़ी तस्कर नरेश कुमार (29) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा सरकारी कर्मचारी को जान से मारने की मंशा के आरोप में राजगढ़ पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
भाषा
शुभम माधव
माधव