30.1 C
Jaipur
Sunday, July 6, 2025

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का मालिक महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Newsकंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का मालिक महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

ठाणे, छह जुलाई (भाषा) नवी मुंबई के ऐरोली क्षेत्र में एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के मालिक को एक महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिला नवी मुंबई में आरोपी (36) के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देती थी।

रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ, चुंबन लिया और प्रशिक्षण केंद्र में उसका अपमान किया।

महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा राखी शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles