33 C
Jaipur
Monday, July 7, 2025

झारखंड: मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे

Newsझारखंड: मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे

हजारीबाग, सात जुलाई (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे।

मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए।

घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया।

एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया, ‘‘अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई।’’

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

भाषा राखी नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles