30.2 C
Jaipur
Tuesday, July 8, 2025

अश्विनी कुमार शर्मा भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Newsअश्विनी कुमार शर्मा भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़, सात जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब के विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

पंजाब विधानसभा में पठानकोट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा पहले भी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। जुलाई 2023 में शर्मा की जगह सुनील जाखड़ को भाजपा की पंजाब इकाई का प्रमुख बनाया गया।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शर्मा को भाजपा की पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शर्मा का ‘व्यापक अनुभव और पार्टी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निस्संदेह पंजाब में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेगी।’

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस नयी जिम्मेदारी में आपको बड़ी सफलता की शुभकामनाएं।’

भाषा आशीष माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles