31.2 C
Jaipur
Wednesday, July 9, 2025

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से मुलाकात की

Newsकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से मुलाकात की

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मंगलवार को यहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा की।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पाटिल ने बैठक को एक “शिष्टाचार” भेंट बताया, जिसमें जल शक्ति मंत्रालय और कर्नाटक सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर “विस्तृत, सकारात्मक और सार्थक चर्चा” भी शामिल थी।

बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और मंत्रालय तथा कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

कर्नाटक कई महत्वपूर्ण जल विवादों से जुड़ा रहा है, जिनमें कावेरी और कृष्णा जल विवाद प्रमुख हैं। ये मुद्दे केंद्र सरकार के साथ उसके संबंधों में केंद्रीय भूमिका निभाते आए हैं।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles