आगरा (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छह जुलाई की शाम को एक व्यक्ति को मुहर्रम जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराते देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो के आधार पर युवक की पहचान अमान खान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वीडियो कथित तौर पर यमुना ब्रिज के पास यमुना घाट के पास रिकॉर्ड किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि खान के खिलाफ एक मामला दर्ज करके उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा सं सलीम अमित
अमित