27.6 C
Jaipur
Thursday, July 10, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगी

Newsराष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगी

(फाइल फोटो के साथ)

भुवनेश्वर, 19 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वह अखिल भारतीय आय़ुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर और कटक स्थित रावेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।

अधिकारियों के मुताबिक, मुर्मू रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगी, आदिकवि सरला दास के 600वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए कटक के सरला भवन जाएंगी और ‘कलिंग रत्न पुरस्कार 2024’ के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 15 जुलाई की शाम को वापस नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के स्वागत और विदाई के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आहूजा ने अधिकारियों को राजभवन में अस्थायी आवास का इंतजाम करने, सुरक्षा बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने और आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

भाषा पारुल माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles