29.9 C
Jaipur
Thursday, July 10, 2025

“बीटीए पर चर्चा के लिए भारतीय दल की वॉशिंगटन यात्रा शीघ्र, अगला दौर अहम”

Fast News"बीटीए पर चर्चा के लिए भारतीय दल की वॉशिंगटन यात्रा शीघ्र, अगला दौर अहम"

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ एक और दौर की वार्ता के लिए जल्द ही वॉशिंगटन की यात्रा करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के अंतरिम और पहले चरण, दोनों पर बातचीत होगी।

यात्रा की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दल के अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाने की उम्मीद है।

मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय दल समझौते पर वार्ता पूरी करने के बाद इस महीने की शुरुआत में ही वॉशिंगटन से लौटा है।

यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने अतिरिक्त आयात शुल्क (भारत के मामले में यह 26 प्रतिशत है) को एक अगस्त तक के लिए टाल दिया है।

भाषा निहारिका

निहारिका

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles