21.9 C
Jaipur
Saturday, July 12, 2025

अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडीज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, संपत्ति कुर्क

Fast Newsअर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडीज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, संपत्ति कुर्क

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), 11 जुलाई (एपी) अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को उनके कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के लिए बीमा अनुबंध में अनियमितताओं को लेकर बृहस्पतिवार को औपचारिक तौर पर आरोपित किया गया।

हालांकि, संघीय न्यायाधीश सेबेस्टियन कैसानेलो ने पूर्व वामपंथी नेता फर्नांडीज को मुकदमा जारी रहने तक जेल न भेजने के निर्देश दिए हैं।

पद छोड़ने के बाद से फर्नांडीज के खिलाफ यह दूसरा, लेकिन कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा पहला मामला है। इस साल की शुरुआत में उन पर अपनी संगिनी फैबियोला यानेज के खिलाफ लैंगिक हिंसा का आरोप लगा था।

बीमा मामले में, अभियोजकों ने फर्नांडीज पर सार्वजनिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जिसके लिए उन्हें एक से छह वर्ष की जेल की सजा हो सकती है।

कैसानेलो ने फर्नांडीज की 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति को भी कुर्क करने का आदेश दिया।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए फर्नांडीज ने एक आदेश जारी करके पूरे सार्वजनिक क्षेत्र को विशेष रूप से नेसिओन सेगुरोस एस.ए. नामक कंपनी के साथ अनुबंध करने के लिए मजबूर किया।

अदालत ने कहा कि नेसिओन सेगुरोस एस.ए. फर्नांडीज के मित्र अल्बर्टो पगलियानो के नेतृत्व वाली एक बीमा कंपनी थी। इससे कंपनी को बहुत फायदा हुआ।

फर्नांडीज ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। इस मामले में 33 अन्य लोगों के भी नाम हैं।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles