24.9 C
Jaipur
Monday, August 25, 2025

जोरावर लोनाटो निशानेबाजी विश्व कप के क्वालीफायर में 12वें स्थान पर अन्य भारतीयों ने किया निराश

Newsजोरावर लोनाटो निशानेबाजी विश्व कप के क्वालीफायर में 12वें स्थान पर अन्य भारतीयों ने किया निराश

लोनाटो (इटली), 11 जुलाई (भाषा) अनुभवी भारतीय शॉटगन निशानेबाज जोरावर संधू शुक्रवार को विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा के शुरुआती दिन क्वालीफिकेशन में 73 का शानदार स्कोर करने के बावजूद 12वें स्थान पर रहे।

सैतालिस साल के संधू केवल दो क्ले पर निशाना साधने से चूके गये। क्वालिफिकेशन के तीन दौर में उन्होंने 24, 25, 24 का स्कोर किया।

 पुरुष और महिला वर्गों में अन्य भारतीय ट्रैप निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

पुरुष और महिला वर्गों में 25-25 शॉट के दो और क्वालिफिकेशन राउंड शनिवार को खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक वर्ग के शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में पहुंचेंगे।

पुरुष वर्ग में क्वालीफायर के पहले दिन के मैथ्यू कोवर्ड-हॉली (ग्रेट ब्रिटेन), मौरो डी फिलिपिस (इटली) और जोसिप ग्लासनेविक (क्रोएशिया) 183 निशानेबाजों के बीच 75 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थे।

लक्ष्य 70 के स्कोर के साथ 60वें जबकि जसविंदर सिंह 69 के स्कोर के साथ 83वें पायदान पर है।

महिला वर्ग में सिर्फ रैंकिंग अंक (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही आशिमा अहलावत 68 निशाने के साथ तालिका में 14वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय है। आरपीओ निशानेबाज फाइनल में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होते हैं।

प्रीति रजक और नीरू ने एक समान 66 का स्कोर किया। प्रीति 32वें जबकि नीरू 36वें स्थान पर है।

प्रगति दुबे 57 के स्कोर के साथ 101 निशानेबाजों में 90वें स्थान पर है।

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सैन मैरिनो की एलेसेंड्रा पेरिली शुरुआती दिन 74 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles