28.5 C
Jaipur
Sunday, July 13, 2025

एमसीडी ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए दो करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया

Newsएमसीडी ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए दो करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दो करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम के कर्मचारियों ने एक जनवरी से पांच जुलाई के बीच 2,08,16,881 घरों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के 63,439 स्थानों पर मच्छरों के होने का पता चला और इससे होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए तुरंत उपचार किया गया। इसके अलावा, 4,88,949 घरों और इमारतों में लार्वा-रोधी स्प्रे और फॉगिंग की गई।

शर्मा ने कहा, ‘‘एमसीडी परजीवी जनित रोगों के खिलाफ एक रणनीतिक अभियान शुरू करने के लिए अंतर-विभागीय बैठकों के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों और हितधारकों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है।’’

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) और सामुदायिक संगठनों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।

भाषा प्रीति सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles