25.6 C
Jaipur
Monday, July 14, 2025

14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन

News14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया।

इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। सेना ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थी जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2014 : इंग्लैंड की चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2024: के. पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।

भाषा

देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles