26.1 C
Jaipur
Monday, July 14, 2025

पहलगाम में चूक की जिम्मेदारी लेकर किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं उप राज्यपाल सिन्हा : कांग्रेस

Newsपहलगाम में चूक की जिम्मेदारी लेकर किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं उप राज्यपाल सिन्हा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को यह बताना चाहिए कि वह पहलगाम आतंकी हमले के ढाई महीनों बाद सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेकर किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि सिन्हा कब इस्तीफा देंगे और इस पूरे मामले में जवाबदेही कब तय होगी?

सिन्हा ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पहलगाम में सुरक्षा चूक हुई और वह उसकी जिम्मेदारी लेते हैं।

आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में कम से कम 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल द्वारा ढाई महीने बाद पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी लेना मारे गए निर्दोष पर्यटकों का अपमान है। उप राज्यपाल आख़िर किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं? जवाबदेही कब और किसकी तय होगी?’’

उन्होंने सवाल किया कि उप राज्यपाल इस्तीफा कब देंगे।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles