28.9 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का सुलतानपुर में निधन, उम्र 98 वर्ष

Fast Newsमध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का सुलतानपुर में निधन, उम्र 98 वर्ष

सुलतानपुर (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

ब्रह्मदीन यादव के पुत्र विवेकानंद यादव ने बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात यहां से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे पिता का स्वास्थ्य 27 जून की रात्रि में बिगड़ गया था। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेरी बहन सीमा यादव और उनके पति डॉ मोहन यादव अपनी बेटी के साथ उनका (ब्रह्मदीन यादव का) हालचाल जानने पहुंचे थे। 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था।’’

विवेकानंद ने बताया कि मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया और जब तक परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते, उनका देहांत हो गया। वर्ष 2023 में ब्रह्मदीन यादव की पत्नी का भी निधन हो गया था।

ब्रह्मदीन के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनकी इकलौती बेटी सीमा का विवाह 1994 में उज्जैन में मोहन यादव से हुआ था। मूलरूप से उनका परिवार उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

विवेकानंद यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा इस समय विदेश दौरे पर हैं। उन्हें ब्रह्मदीन के निधन की सूचना दे दी गई है और अंतिम संस्कार में उनके शामिल होने की संभावना है।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles