29.9 C
Jaipur
Monday, July 21, 2025

लड़ाई में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 59 हजार के पार: गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय

Newsलड़ाई में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 59 हजार के पार: गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय

दीर अल-बलाह (गाज़ा पट्टी), 21 जुलाई (एपी) गाजा में 21 महीने से ज्यादा समय से जारी लड़ाई में जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 59 हजार से अधिक हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को लड़ाई शुरू होने के बाद से अब तक 59,029 लोग मारे जा चुके हैं और 1,42,135 अन्य घायल हुए हैं।

मंत्रालय मृतकों की अपनी गणना में यह नहीं बताता है कि लड़ाई में कितने नागरिक और कितने लड़ाक मारे गए हैं। उसका यह जरूर कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

एपी राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles