नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि इस साल एक अप्रैल से अब तक 12 राज्यों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और बाढ़ के कारण 1.58 लाख हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने इस साल मानसून के मौसम के दौरान ओलावृष्टि/भारी बारिश/बाढ़ के कारण प्रभावित फसल क्षेत्र का विवरण साझा किया। प्रभावित क्षेत्र में कृषि और बागवानी, दोनों फसलें शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, मानसून के दौरान ओलावृष्टि/भारी बारिश/बाढ़ के कारण एक अप्रैल से 14 जुलाई के बीच 12 राज्यों में कुल 1,58,651.077 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ।
यह आंकड़ा राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
भाषा हक हक सुभाष
सुभाष