26 C
Jaipur
Thursday, July 24, 2025

रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Newsरिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रिंकू पुष्पाकर के खिलाफ थाना महेशगंज में एक मामला दर्ज है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक ने मुक़दमे से नाम हटाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग की जिसका आडियो/वीडियो संज्ञान में आया था और जांच के बाद सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही की गई है।

थाना महेशगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जितेंद्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया तथा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं राजेंद्र नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles