नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में प्रदान की गई शुल्क रियायतों की मदद से ब्रिटेन को भारत का रासायनिक निर्यात बढ़कर 65-75 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रासायनिक उत्पादों पर शुल्क अब शून्य होगा, जो पहले आठ प्रतिशत तक था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, ब्रिटेन को वर्तमान रासायनिक निर्यात 57 करोड़ 3.2 लाख डॉलर (भारत के वैश्विक रासायनिक निर्यात का लगभग दो प्रतिशत) है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस एफटीए से ब्रिटेन को भारत के रासायनिक निर्यात में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे आगामी वित्त वर्ष में यह आंकड़ा अनुमानित 65-75 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा।’’
रसायनों और संबद्ध उत्पादों में, भारत वैश्विक स्तर पर 40.52 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात करता है, जबकि ब्रिटेन का आयात 35.11 अरब डॉलर है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय