जोहानिसबर्ग, 26 जुलाई (भाषा) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शनिवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध साझा इतिहास, आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित हैं।
मार्गेरिटा ने असमिया प्रवासियों और भारतीय मूल के दक्षिण अफ़्रीकी लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ अफ्रीका के साथ हमारा जुड़ाव संक्रमणकालीन नहीं, बल्कि परिवर्तनकारी है…।’
मार्गेरिटा ने कहा कि भारत अपने प्रवासी समुदाय को अपनी सबसे बड़ी संपत्ति मानता है और उन्होंने ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मज़बूत करने’ के लिए उनका सहयोग मांगा।
भाषा शोभना रंजन
रंजन