30.4 C
Jaipur
Monday, July 28, 2025

नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका

Newsनाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका

अबुजा, 27 जुलाई (एपी) उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई।

हुसैनी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन ये सीमित हैं क्योंकि ज़्यादातर इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा है।

उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

एपी योगेश रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles