नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) शोधकर्ताओं ने मुंह से निगलने योग्य एक ऐसा कैप्सूल विकसित किया है जिसका उपयोग स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से आंत के जीवाणु को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक यह कैप्सूल स्वास्थ्य की डिजिटल निगरानी की क्षमता का प्रदर्शन करता है।
तियानजिन विश्वविद्यालय और चीन के अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं की टीम ने बृहदान्त्र सूजन से पीड़ित सूअरों पर इस कैप्सूल का परीक्षण किया है।
‘नेचर माइक्रोबायोलॉजी’ नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक शोधपत्र में शोधकर्ताओं ने बताया है कि यह किस प्रकार आंत के जीवाणु को नियंत्रित करने और उनके साथ दोतरफा संचार करने में मदद कर सकता है।
एस्चेरिचिया कोलाई (ई. कोलाई) जैसे जठरांत्रीय जीवाणु स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। टीम ने बताया कि ई. कोलाई को जानवरों के अंदर एक विशिष्ट स्थान पर दवाएं पहुंचाने के लिए संशोधित किया जा सकता है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि एक बार अंदर जाने के बाद जीवाणु को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, न ही उससे संवाद किया जा सकता है।
भाषा रवि कांत प्रशांत
प्रशांत