23.3 C
Jaipur
Thursday, July 31, 2025

महाराष्ट्र कैबिनेट ने दिव्या देशमुख को विश्व कप जीतने पर बधाई दी

Newsमहाराष्ट्र कैबिनेट ने दिव्या देशमुख को विश्व कप जीतने पर बधाई दी

मुंबई, 30 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित करके महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली सबसे कम उम्र की शतरंज खिलाड़ी बनने पर दिव्या देशमुख को बधाई दी।

यह प्रस्ताव राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में पेश किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा अन्य मंत्री शामिल थे।

नागपुर की रहने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख सोमवार को महिला विश्व कप जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने जॉर्जिया के बातुमी में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल के टाई-ब्रेकर में हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया था।

फडणवीस ने सोमवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र सरकार इस ग्रैंडमास्टर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित करेगी।

भाषा

पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles