कोलंबो, एक अगस्त (भाषा) अमेरिका ने श्रीलंका के निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो द्वीप राष्ट्र के लिए प्रस्तावित प्रारंभिक दर से 24 प्रतिशत कम है।
शुल्क वार्ता की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है, इसलिए श्रीलंकाई अधिकारी और कटौती के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। नया शुल्क सात अगस्त से लागू होगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में श्रीलंका की वस्तुओं पर 44 प्रतिशत शुल्क लगाया था। हालांकि यह श्रीलंका के अमेरिकी आयात पर लगाए गए 88 प्रतिशत शुल्क का आधा था।
अमेरिका ने पिछले महीने यह शुल्क घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था।
श्रीलंका के निर्यातक हर वर्ष करीब तीन अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का माल अमेरिका को भेजते हैं। वियतनाम और बांग्लादेश जैसे क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक बने रहने के लिए वे 20 प्रतिशत से कम शुल्क की उम्मीद कर रहे थे।
भाषा निहारिका
निहारिका