26.9 C
Jaipur
Wednesday, August 6, 2025

कांग्रेस का राष्ट्रीय विधिक सम्मेलन शनिवार को, संवैधानिक चुनौतियों पर होगा मंथन

Newsकांग्रेस का राष्ट्रीय विधिक सम्मेलन शनिवार को, संवैधानिक चुनौतियों पर होगा मंथन

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) कांग्रेस शनिवार को एक राष्ट्रीय विधिक सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें संविधान, संवैधानिक चुनौतियों, सामाजिक न्याय और न्यायिक स्वतंत्रता पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा।

पार्टी के विधि, मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अभिषेक सिंघवी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक, कोषाध्यक्ष अजय माकन; कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा कई अन्य नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सिंघवी के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘‘संवैधानिक चुनौतियां’’ होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सम्मेलन में पांच चयनित सत्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक में हमारे संवैधानिक ढांचे के एक महत्वपूर्ण पहलू पर चर्चा की जाएगी। इनमें संघवाद, सामाजिक न्याय, धर्म और संविधान, न्यायिक स्वतंत्रता और संस्थागत जवाबदेही के क्षरण पर चर्चा शामिल होगी।’’

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles