29.7 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रणजीत सिंह गिल के आवास पर मारे छापे, एक दिन पहले हुए थे भाजपा में शामिल

Newsपंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रणजीत सिंह गिल के आवास पर मारे छापे, एक दिन पहले हुए थे भाजपा में शामिल

चंडीगढ़, दो अगस्त (भाषा) पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अकाली दल के पूर्व नेता और प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गिल के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब वह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर गिल का भाजपा में स्वागत किया।

सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित गिल के आवास पर छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गिल ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कभी शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता था।

गिल ने 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गिल ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति विश्वास जताया।

भाषा प्रीति शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles