29.6 C
Jaipur
Monday, August 4, 2025

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को वर्षों घाटे के बाद 2024-25 में 315 करोड़ रुपये का मुनाफा

Newsहिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को वर्षों घाटे के बाद 2024-25 में 315 करोड़ रुपये का मुनाफा

शिमला, दो अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 315 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एचपीएसईबीएल का कुल घाटा 31 मार्च, 2024 तक 3,742 करोड़ रुपये था।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बयान में कहा, ”कई वर्षों तक घाटे का सामना करने के बाद, यह बोर्ड द्वारा दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है। यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि मौजूदा राज्य सरकार की ‘नई सोच, नया हिमाचल’ के लिए प्रतिबद्धता का उदाहरण है।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा हिमाचल सरकार ने अपने सुधारों, पारदर्शी प्रशासनिक नीतियों और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से बोर्ड को घाटे से उबरने और मुनाफे में आने में मदद की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि यह सफलता एक स्पष्ट नीति, ईमानदार शासन और कल्याणकारी नजरिये का नतीजा है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles