29.5 C
Jaipur
Thursday, August 7, 2025

झामुमो संरक्षक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, हजारों लोग अंतिम दर्शन के इंतजार में

Newsझामुमो संरक्षक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, हजारों लोग अंतिम दर्शन के इंतजार में

(शीर्षक में सुधार के साथ)

रांची, चार अगस्त (भाषा) वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम राज्य की राजधानी रांची लाया गया। इस दौरान हजारों लोग दिशोम गुरु के नाम से जाने जाने वाले अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हवाई अड्डे के बाहर और सड़कों के किनारे कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी उसी विमान से आए।

शिबू सोरेन का गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।

उनका पार्थिव शरीर जैसे ही यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया, वहां बड़ी संख्या में एकत्रित झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

हजारों लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे।

यहां मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हुए।

झामुमो सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मंगलवार को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

भाषा अमित नेत्रपाल

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles