33.5 C
Jaipur
Sunday, August 10, 2025

जयपुर में पाक के 10 विस्थापितों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र

Newsजयपुर में पाक के 10 विस्थापितों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र

जयपुर, सात अगस्त (भाषा) पाकिस्तान से आए 10 विस्थापितों को जयपुर में भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किए।

आधिकारिक बयान के अनुसार पटेल ने संगीता, हरिचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सुनित कुमार, राजकुमारी एवं खिआना माहेश्वरी को भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत पात्रता प्राप्त करने एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे।

पटेल ने कहा, “आज का दिन पाकिस्तान से विस्थापित हुए उन भाइयों-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है, जिन्होंने वर्षों तक अपने अधिकारों और पहचान की प्रतीक्षा की। भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब आप विधिवत रूप से इस महान राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।”

उन्होंने कहा कि यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्म गौरव है।

मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles